हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इंफ्लुएंस पीपल

जीवन में निराशा से उबर कर आगे बढ़ना चाहिए  कामयाब लोग निराशा को लक्ष्य की राह का साथी मानते हैं। नाकामयाब लोग निराशा को अपने रास्ते की बाधा बनने का मौका देते हैं। कामयाब लोग निराशा से उबरकर आगे बढ़ते हैं। नाकामयाब लोग या तो लक्ष्य का पीछा छोड़ देते हैं या पीछे हट जाते हैं। फर्क इस बाते से नहीं पड़ता कि आप कितनी जोर से गिरते हैं, इस बात से पड़ता है कि कितनी ताकत से उठते हैं। 

 हाउ टू स्टॉप वरिंग एंड स्टार्ट लिविंग  

खुद से बात करते रहें तो सकारात्मक बने रहेंगे  अगर आपका बातों को समझने का तरीका सकारात्मक है, तो आप सकारात्मक हैं। अगर आप नकारात्मक तरीके से उनकी व्याख्या करते हैं तो आप जरूर नकारात्मक हो जाएंगे। आशावादी लोग कोई बात गलत होने पर भी उसे स्थाई नहीं मानते हैं। सकारात्मक बनने के लिए जरूरी है कि आप अपने आपसे उसके बारे में बात करते रहें जो आप बनाना चाहते हैं। 

 हू मूव्ड माय चीज़  

अपने बारे में कभी कोई धारणा कायम ना करें.  इंसान जन्म से ही अपने बारे में एक धारणा कायम कर लेता है। फिर उसकी अपने बारे में यही धारणा तय करती है कि वो अपने बारे में क्या सोचेगा, क्या कहेगा और क्या करेगा। आज आप जो हैं वो उसी सोच या धारणा का परिणाम है। जिसे आपने हकीकत मान लिया है। वास्तविकता चाहे जो हो, जब आप किसी बात को सही मान लेते हैं, तो वही आपके लिए सच बन जाती है। 

 द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग  

लोगों का आंकलन आपको हताश करेगा  नकारात्मक भावनाओं की एक बड़ी वजह संकुचित सोच है। ऐसा तब होता है जब आप अपने प्रति लोगों के व्यवहार को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित हो जाते हैं। उनके रवैये और व्यवहार का आंकलन आपको हताश कर सकता है। अगर आपकी निजी अवधारणा ऊंची नहीं है तो आप दूसरों के कार्यों या उनकी प्रतिक्रिया को लेकर हमेशा चिंतित ही रहेंगे।