यह है लुमेन पोर्टेबल मेटाबॉलिज्म ट्रैकर... यह डिवाइस सांसों के माध्यम से मापता है कि शरीर में ऊर्जा का स्रोत क्या है। यदि यह कार्बोहाइड्रेट अथवा फैट है तो शरीर की जरूरत के हिसाब से न्यूट्रिशन का सुझाव देता है। इसके साथ ही नियमित नींद, एक्सरसाइज टाइमिंग सहित स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह उपलब्ध कराता है।

कैसे काम करता है:-  इसमें CO2 सेंसर और फ्लो मीटर लगा हुआ है। इसे ब्लूटूथ के माध्यम से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। डिवाइस में मुंह से फूंक मारने के बाद कई पैरामीटर के माध्यम से मेटाबॉलिज्म संबंधी जानकारी देता है। 

कौन बना रहा है:- डिवाइस को अमेरिका की लुमेन कंपनी द्वारा बनाया गया है।